प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज। मीरगंज क्षेत्र में सराफा व्यापारी सुधीर सोनी की दुकान का शटर तोड़कर हुई लाखों की चोरी के खुलासे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं आदर्श युवा व्यापार मंडल ने गुरुवार को बैठक की। बैठक में मंडल प्रभारी जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी महानगर से तीन दिन के भीतर चोरी का खुलासा करने की मांग की। बैठक में महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष उज्जवल सचदेवा, राजेंद्र केसरवानी, धर्मेंद्र जायसवाल, पवन मिश्रा, अभिषेक सक्सेना, अभिषेक ओझा, शंकर लाल केशरवानी, भोला केसरवानी, धीरेंद्र केसरवानी, संजय कपूर, गप्पू भैया, चंद्रमा तिवारी, लालबाबू बरनवाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...