कानपुर, दिसम्बर 8 -- शहर के सराफा कारोबारी पंकज अरोड़ा को भारतीय मानक ब्यूरो की प्रेशियस मेटल सेक्शनल कमेटी का प्रिंसिपल मेंबर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कानपुर और पूरे उत्तर प्रदेश के ज्वेलरी उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पंकज मौजूदा समय में ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...