इटावा औरैया, जनवरी 7 -- भरथना। कस्बे में सोने के आभूषण बनाने वाले दो कारीगरों ने धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित गौरव वर्मा और सागर सोनी ने बताया कि सराफा व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उनसे भारी मात्रा में सोने के आभूषण लेकर न तो भुगतान किया और न ही आभूषण लौटाए। 21 नवंबर को मोहल्ला सब्जी मंडी में सोने की दुकान चलाने वाले संजीव वर्मा के कहने पर उनके पुत्र हिमांशु वर्मा ने गौरव वर्मा से लगभग 60 ग्राम सोने के आभूषण ले लिए और छह दिन में भुगतान का आश्वासन दिया। इसके बाद 24 नवंबर को लगभग 200 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें हार, चूड़ियां, अंगूठियां और झाले शामिल थे, लेकर दो दिन में भुगतान करने का वादा किया गया। भरोसे में आकर कारीगरों ने आभूषण दे दिए, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.