आगरा, दिसम्बर 30 -- सर्राफा एसोसिएशन का नववर्ष महोत्सव एवं त्रैवार्षिक चुनाव सोमवार की देर शाम शहर के निज होटल में हुआ। पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर अनुरुद्ध पल्तानी एवं महामंत्री पद पर आठवीं बार दीपक गुप्ता को निर्विरोध चुना गया। नव वर्ष महोत्सव का उद्धाटन मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष एटा प्रमोद गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। महादेव आर्टिस्ट ग्रुप मुरादाबाद ने भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की। त्रिवार्षिक चुनाव से पूर्व जिला महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत कर आय व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा। जिला महामंत्री ने कार्यकारणी को भंग करते हुए नए चुनाव की घोषणा की।...