चतरा, फरवरी 3 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सराढु स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मंगलवार को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य, साइबर अपराध एवं बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर लोगों को जागरुक करना था। कार्यक्रम का आयोजन सीसीएल के सीएसआर फंड से फ्लेयर नामक संस्था ने आयोजित किया। कार्यक्रम के उपरांत कुम्हार एवं हरिजन टोला होते हुए विद्यालय तक एक जागरूकता रैली निकाली गई।कार्यक्रम के दौरान फ्लेयर के निर्देशक अधिशासी अजय कुमार सिन्हा ने मानसिक स्वास्थ्य एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारियां साझा की। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग से हो...