गुमला, जनवरी 3 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के सरांगो पंचायत में कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। पंचायत के मुखिया राजेश बड़ाईक के नेतृत्व में शनिवार को 22 किसानों के बीच मशरूम बीज का वितरण किया गया। यह बीज हिंडालको कंपनी के सहयोग से उपलब्ध कराया गया। जिसे किसानों को निःशुल्क प्रदान किया गया। मौके पर मुखिया राजेश बड़ाईक ने कहा कि मशरूम की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली खेती है। इससे किसानों को पारंपरिक खेती के साथ अतिरिक्त आय का साधन मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि हिंडालको कंपनी के सहयोग से पंचायत क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मशरूम उत्पादन की तकनीक, रखरखाव व बाजार में बिक्री से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां ...