लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। उपायुक्त लोहरदगा डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में हुई। इसमें विभिन्न सरहुल समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे व सुझाव दिये। सरहुल शोभायात्रा के दिन पेयजल की व्यवस्था, लाईट की व्यवस्था, ट्रैफिक सुचारू रखने का आग्रह किया गया। बैठक में डीसी ने कहा कि प्रकृति का यह पर्व अनुशासन की मिसाल है। सार्वजनिक स्थान पर यह पर्व काफी अनुशासित तरीके से मनाया जाता है, जो प्रशंसनीय है। यह मिसाल आगे भी कायम रहना चाहिए। बैठक में जो भी प्रस्ताव आये हैं उस पर जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जो भी शोभायात्रा निकलेगी उसमें व्यवस्था बनाये रखना आप सभी की भी जिम्मेवारी है। अपने स्तर से वॉलेंटियर्स तैयार रखें। उनका नंबर अपने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.