चाईबासा, मार्च 25 -- चाईबासा। आदिवासी उरांव समाज सरहुल पूजा समिति,चाईबासा की एक बैठक अध्यक्ष नवल कच्छप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई l सर्व विदित है कि इस वर्ष का सरहुल महोत्सव 1 अप्रैल को मनाया जाएगा lअध्यक्ष नवल कच्छप ने अपने संबोधन में कहा कि इस सरहुल समिति के द्वारा निकाले जाने वाले सरहुल शोभा-यात्रा का यह 25वां वर्ष है, जिसे रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत पूर्वाहन 10 बजे निकाली जाने वाली बाइक रैली एवं अपराहन 2 बजे से आरंभ होने वाली सरहुल शोभा-यात्रा को बहुत ही भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा l यह बाइक रैली एवं सरहुल शोभा-यात्रा 1 अप्रैल को सरहुल चौक, मेरी टोला से प्रस्थान करेगी एवं शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरेंगी तथा समापन सरहुल चौक मेरी टोला मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.