लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।आदिवासी कर्मचारी समिति, लोहरदगा की बैठक सरहुल पूर्व संध्या समारोह के सफल संचालन को लेकर किशोर उरांव की अध्यक्षता में समाहरणालय मैदान लोहरदगा में हुई। 30 मार्च को नए नगर भवन लोहरदगा में कार्यक्रम पूरे विधि-विधान और आदिवासी संस्कृति के अनुसार 10 बजे सुबह से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला स्तर के अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। किशोर उरांव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष का सरहुल पूर्व संध्या समारोह बहुत ही भव्यता के साथ मनाया जाएगा। समारोह में उपस्थित होने वाले सभी लोग आदिवासी वेशभूषा और आदिवासी वाद्य यंत्र के साथ शामिल हों। बैठक में सचिव विनोद उरांव, मुख्य संरक्षक बिफाई उरांव, कोषाध्यक्ष अभिषेक एक्का, मीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.