रांची, फरवरी 24 -- रातू, प्रतिनिधि। सरहुल पूजा संचालन समिति रातू की बैठक रविवार को सरना टोंगरी में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरहुल पूजा को देखते हुए नई संचालन समिति का गठन करना था, जिसे 15 फरवरी को भंग किया गया था। इसके बाद सर्वसम्मति से नई समिति गठित की गई। इसमें आदित्य तिर्की को सरहुल पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उषा तिर्की, मुन्ना तिर्की, नमिता उरांव, प्रदीप उरांव, अनूप उरांव एवं विक्रम उरांव को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव पद पर रीना उरांव, अनिल उरांव, पवन उरांव सहित चार अन्य का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय समिति में महासचिव पद के लिए विश्वनाथ उरांव, कोषाध्यक्ष पद के लिए छोटू उरांव और उपकोषाध्यक्ष के लिए पवन उरांव का चयन किया गया। आदित्य तिर्की के अध्यक्ष बनने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.