रांची, मार्च 19 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। सरहुल मनाने के लिए झारखंड प्रदेश आदिवासी पड़हा समाज की बैठक अध्यक्ष समुंद्र पाहन की अध्यक्षता में मुन्ना पतरा में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान बिरसा जैविक उद्यान के पास मुन्ना पतरा में होनेवाली सरहुल पूजा और मेला तीन अप्रैल को लगेगा। वहीं प्रत्येक गांव में एक अप्रैल को सरहुल पूजा परंपरागत रीति रिवाज के साथ की जाएगी। पूजा के दौरान किसी भी तरह के डीजे का प्रयोग नहीं होगा। पूजा के दौरान परंपरागत ढोल-नगाड़े के साथ पाहन राजा द्वारा पूजा कराई जाएगी। बैठक में समुद्र पाहन, रमेश उरांव, जगमोहन मुंडा, नीलमोहन पाहन, अधनू मुंडा, दिलरंजन पाहन, काशीनाथ पाहन, अशोक मुंडा, कैलाश मुंडा,भीम मुंडा, सुरेश मुंडा, बंधन मुंडा, सुखराम पाहन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.