पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया। आदिवासी टोला जनता चौक पूर्णिया में आगामी सरहुल (वाहा) पूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। यह बैठक पूर्णिया आदिवासी विकास परिषद, पूर्णिया एवं पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति के तत्वावधान में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सरहुल पूजा को भव्य एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध तरीके से मनाया जाएगा। साथ ही आयोजन की सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो सकें, इसके लिए चंदा संग्रह (योगदान) व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे। समाज के सभी लोगों से विनम्र अपील है कि अपनी सहभागिता देकर प्रकृति, जल-जंगल-जमीन और हमारी संस्कृति के इस पावन पर्व को सफल बनाएं। बैठक में बिरेंद्र कुमार उरांव, विजय उरांव, मायामराम उरांव, राजेंद्र उरां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.