रांची, मार्च 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की बैठक रविवार को कचहरी चौक स्थित आरआइटी भवन में हुई। इस दौरान सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा केंद्रीय सरना समिति का कार्यकाल समाप्त होने पर नई समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का, सहाय तिर्की, महासचिव संजय तिर्की, सचिव विनय उरांव, पंचम तिर्की, कोषाध्यक्ष सोहन कच्छप को चुना गया। कार्यकरिणी समिति के सदस्यों का भी चयन किया गया। चयन होने पर सभी को फूल माला देकर बधाई दी गई। मौके पर सुरेंद्र मुंडा, शंकर लोहरा, दीनू उरांव, किशन लोहार, भगत उरांव, अमर तिर्की, प्रशांत टोप्पो, सूरज तिग्गा, प्रदीप लकड़ा, सोमरा उरांव, अनूप मुंडा, भुवनेश्वर लोहार, रामसहाय सिंह मुंडा, बलकू उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.