लोहरदगा, मार्च 24 -- लोहरदगा, संवाददाता।सरहुल पूजा और शोभायात्रा को लेकर केंद्रीय सरना समिति, लोहरदगा के अध्यक्ष रघु उरांव की अध्यक्षता में रविवार को बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर एक-एक करके सभी विषयों पर सभी ने बारी-बारी से अपने विचार दिए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एमजी रोड स्थित झखरा कुम्बा में पहानों के द्वारा पूरे विधि-विधान से सरहुल पूजा होगी। इसके बाद शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसका रूट न्यू नगर पालिका, स्टेट बैंक, बड़ा तालाब, अपर बाजार, राणा चौक, मिशन चौक, बरवाटोली चौक, अजय उद्यान, कस्तूरबा छात्रावास, अलका सिनेमा, सोमवार बाजार, पावरगंज चौक पहुंचेगी। दूसरी ओर से कचहरी चौक में पूजा बाद शोभायात्रा सरना समिति के नेतृत्व में निकालकर पावरगंज चौक तक आएगी। दोनों का मिलन होने के बाद शोभायात्रा बाबा मठ होते हुए मैना बगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.