रांची, मार्च 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के नगड़ी टोली गांव में सरहुल पूजा समिति नगड़ी के बैनर तले शुक्रवार को सरहुल जुलूस सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सह केंद्रीय पड़हा संचालन समिति के अध्यक्ष सह पूजा समिति के संरक्षक जुगेश उरांव ने किया। इसमें 13 गांव के ग्रामीणों ने मांदर, नगाड़ा और ढाक की थाप पर नाचते-गाते शोभायात्रा निकाली। साथ ही ग्रामीणों ने घर-घर फूलखोंसी की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। शोभा यात्रा में सखुआ पुष्पों की डालियां, सरना झंडा, कलश और बाजा-गाजा के साथ पारंपरिक वेशभूषा में पाहन एतवा धान, पुजार कोका धान, भंडारी महादेव उरांव और ललित धान समेत सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत नगड़ी टोली से की गई जो सरना स्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई, जहां समिति द्वारा अतिथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.