गिरडीह, अप्रैल 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरहुल पर्व मंगलवार को गिरिडीह में उल्लास के साथ मनाया गया। मांदर की थाप पर लोग खूब झूमे। शहर की सड़कों पर आदिवासी युवक-युवतियों ने परंपरागत नृत्य से समां बांध दिया। सरहुल पर आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में मंगलवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन शहर में किया गया। जिसमें जिलेभर से आदिवासी समाज के लोगों का जुटान हुआ। आदिवासी छात्रों ने बताया कि आदिवासियों का यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है। इसमें प्रकृति की पूजा आदिवासियों द्वारा की जाती है। सरहुल पर बस स्टैंड के समीप जिला मांझीथान में विधि विधान के साथ आदिवासियों के पुरोहित नायके बाबा के द्वारा पूजा की गई। नायके बाबा ने आदिवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। यहां पूजा में नगर आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो के जिला संयोजक प्रमुख संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.