लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रेलवे प्रशासन पंजाब के सरहिंद से मधुबनी और कटिहार से मुंबई के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों में जनरल, स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी की बोगियां होंगी। यह लखनऊ होकर चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 04530/04529 सरहिंद-मधुबनी-सरहिंद होली विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचालन सरहिंद से 25 फरवरी, 02 एवं 06 मार्च को और मधुबनी से 26 फरवरी, 03 एवं 07 मार्च को तीन फेरों के लिए किया जाएगा। ट्रेन नंबर 04530 सरहिंद -मधुबनी सरहिंद से 13.00 बजे चलेगी। दूसरे दिन लखनऊ से 01.55 बजे लखनऊ से रवाना होकर तीसरे दिन मधुबनी 19.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04529 मधुबनी-सरहिंद मधुबनी से 23.00 बजे चलेगी। दूसरे दिन लखनऊ से 17.10 बजे चलकर तीसरे दिन सरहिंद 05.15 बजे पहु...