पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम परिसर में चल रहे तीन दिवसीय जिला सरस मेला का डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हस्तनिर्मित उत्पादों के कारोबारियों से संवाद कर उत्साहवर्धन किया गया। डीएम ने द्वितीय दिन सरस मेला में लगे स्टालों का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को देखा और समूहों की महिलाओं से बात की। निर्मित उत्पादों की खरीददारी कर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। सरस मेला में 51 समूहों के 40 स्टाल लगाए है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए व्यंजनो जैसे भेलपुरी, पानीपुरी, दहीपुरी, भुजिया पुरी, दरी, शहद, जरी आदि के स्टालों को देखा। व्यंजन का स्वाद चखा। उन्होंने व्यंजनों के स्वाद की सराहना की। मेले में जरी जरदोजी, जूट उत्पाद, जलकुम्भी उत्पाद, होली का सामान हर्बल गुलाल, मिट्टी के वर्त...