कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर। प्रमुख संवादाता मंडलीय सरस मेले के दूसरे दिन सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मनमोहा। ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर को लोगों ने हाथों हाथ लिया। मेले में खाद्य उत्पादों में मिलेट्स के लड्डू, बेसन आदि की खासी मांग रही। गैर-खाद्य उत्पादों में कन्नौज का इत्र, हस्तशिल्प से जुड़े सामान और ऊनी वस्त्र खरीदारों की पहली पसंद बनी। दिनभर स्टालों पर खरीदारों की भीड़ बनी रही। सोमवार शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले के वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज माल रोड की छात्राओं ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की बालिकाओं ने...