नोएडा, मार्च 9 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-33ए स्थित नोएडा हाट में आयोजित सरस आजीविका मेले के अंतिम दिनों में चल रही छूट का लाभ उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। मेले में रविवार को काफी भीड़ देखने को मिली। त्योहारों को देखते हुए यहां लोगों ने घरेलू समान, मसाले, सजावटी सामान और कपड़ों की जमकर खरीदारी की। सोमवार को (आज) सरस मेले का समापन होगा। सरस आजीविका मेले में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। एनआईआरडीपीआर सहायक निदेशक चिरंजीलाल कटारिया ने बताया कि केंद्र सरकार के सरस आजीविका मेले का आयोजन प्रतिवर्ष देशभर के सभी राज्यों में किया जाता है। इसी कड़ी में नोएडा में यह पांचवी बार आयोजन है। इसमें सामानों पर अंतिम दिन तक 10 से 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 10 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.