पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से गांधी स्टेडियम में जनपद सरस मेला का आयोजन 22 से 24 फरवरी के बीच होगा। इसमें 40 स्टॉल लगेंगे। 30 उत्पादों और 10 जलपान के स्टाल रहेंगे। मेला में छोटे झूले भी रहेंगे। सहारनपुर से लकड़ी का सामान, भदोही से कालीन, बुलंदशहर से सेरेमिक पॉटरी के स्टाल रहेंगे। जिला मिशन प्रबंध इकाई के समन्वयक अवधेश कुमार ने बताया कि मेला की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...