किशनगंज, जनवरी 6 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित सरस मेला में, सात सौ किलो महानंदा लीफ चायपत्ती की बिक्री हुई। 12 दिसंबर से 4 जनवरी तक पटना गांधी मैदान में आयोजित सरस मेला में, किशनगंज जिला की जीविका दीदियों द्वारा तैयार चायपत्ती महानंदा लीफ को, लोगों ने काफी पसंद किया। लगभग दो लाख रुपये के चायपत्ती बिक्री का कारोबार हुआ। सरस मेला के समाप्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने महानंदा लीफ चाय के बढ़ते कारोबार को लेकर, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जीविका किशनगंज की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा तैयार महानंदा लीफ चायपत्ती तेजी से अपनी पहचान बना रही है। सरस मेला में हुई इसकी बिक्री, यह बता रहा है कि लोगों को किशनगंज की चाय पसंद आ रही है। उन्...