मिर्जापुर, दिसम्बर 30 -- मिर्जापुर। नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन परिसर में आयोजित मण्डलीय सरस मेला के दूसरे दिन बड़ी संख्या में विभिन्न स्टालों से खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े। नगर और ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने समूह की महिलाओं के स्टाल से अचार, मुरब्बा, बनारसी साड़ी, चिप्स, पापड़, गोट मिल्क से बने साबुन, बांस से बने कुर्सी, मेज और अन्य सामानों की खरीदारी की। डीसी एनआरएलएम के मुताबिक दूसरे दिन करीब चार लाख रुपये के सामानों की विक्री हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...