पटना, दिसम्बर 27 -- जीविका की ओर से आयोजित सरस मेला को एक जनवरी को स्थगित रखा जाएगा। नये साल की भीड़ को देखते हुए जीविका प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। पहली बार सरस मेला का आयोजन 24 दिनों का होगा। चार जनवरी तक आयोजित इस मेले का अयोजन पहले 28 दिसंबर तक ही होना था। 12 से 28 दिसंबर तक मेला लगाने का निर्धारण किया गया था। लेकिन, लोगों की भीड़ और महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए मेला को चार जनवरी तक बढ़ाया गया है। इस बीच में एक जनवरी को केवल एक दिन के लिए मेला स्थगित किया जाएगा। इसकी जानकारी मेला प्रबंधक ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.