वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के क्रीडा प्रांगण में 20 फरवरी से 2 मार्च तक राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का आयोजन किया गया है। इसमें स्थानीय के साथ विभिन्न प्रदेशों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर तैयार उत्पाद दर्शनीय होंगे। इनमें बिहार, बंगाल, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, केरल और हरियाणा के उत्पाद होंगे। उपायुक्त (स्वत: रोजगार) पवन कुमार सिंह ने बताया कि मेले में मुख्य रूप से चिकन कारी, ब्लैक पॉटरी, सिल्क साड़ी, लकड़ी के खिलौने, लेडीज गारमेंट, कांच की चूड़ियां, साफ्ट टॉय, डेकोरेटिव आइटम, जरी-जरदोजी, जूट बैग, बांस के उत्पाद, चादर, नेचुरल फूड और नारियल प्रोडक्ट के स्टाल होंगे। उन्होंने बताया कि मेले में बच्चों के मनोरंजन के साथ खान-पान के स्टाल भी लगेंगे। रोज ...