चम्पावत, फरवरी 22 -- चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के चौथे दिन टनकपुर में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या ने लोक परंपराओं, वीर गाथाओं, क्षेत्रीय संगीत और सूफियाना सुरों का ऐसा संगम प्रस्तुत किया, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों की गूंजती तालियां, झूमती भीड़ और रोशनी से पंडाल जगमगाता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की वीर परंपरा को समर्पित प्रस्तुति से हुई। माधो सिंह भंडारी की ओजपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को वीर रस से भर दिया। गढ़वाल क्षेत्र के माधो सिंह भंडारी की वीरता, साहस और त्याग की गाथा जब कुमाऊं की धरती टनकपुर में गूंजी तो दर्शक भावविभोर हो उठे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.