चम्पावत, फरवरी 21 -- टनकपुर के सरस कॉर्बेट महोत्सव में कलाकारों ने धमाल मचाया। बेबी प्रियंक, इंदर आर्या और श्वेता माहरा ने लोक गीत पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को लोग देर रात तक जमे रहे। सरस कॉर्बेट महोत्सव में शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या हुई। स्टार नाइट का शुभारभ लोक कलाकार बेबी प्रियंका ने किया। उन्होंने कई कुमाउंनी गीत पेश किए। इसके बाद इंदर आर्या ने सुरीली आवाज का जादू छेड़ा। उन्होंने चूड़ी तेरा हाथ में.., राइफल मेरी कानी मा.. और लुणा रोटी खून... समेत तमाम गीत पेश किए। श्वेता माहरा कुमाउनी, हरियाणवी और भोजपुरी गीत पेश किए। तीनों लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर लोग देर रात तक झूमते रहे। इधर महोत्सव में दो दिनी कला कार्यशाला का शुभारंभ दृश्य कला पत्रिका के संपादक डॉ.अवधेश मिश्र ने किया। जिसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों को मधु...