फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मैदान पर चल रहे सरस आजीविका मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आई महिला उद्यमियों के लिए नया वर्ष बहुत ही शुभ रहा। फरीदाबाद के लोगों के रेस्पॉन्स को देखकर काफी प्रसन्न भी हैं। महिला उद्यमियों ने 22 से 31 दिसंबर के दौरान करीब दो करोड़ 17 लाख रुपये का व्यापार किया है। अभी मेला समापन को तीन दिन शेष हैं और चार करोड़ रुपये तक का व्यापार होने का अनुमान है। मेले में पहुंचने वाले लोग आजीविका स्टॉल्स से कुछ न कुछ अवश्य खरीद रहे हैं। वहीं लोग खरीदारी के साथ विभिन्न तरह के व्यंजनों का भी आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान के उदयपुर स्थित अरावली की पहाड़ियों से निकाले गए मार्बल पत्थरों से तैयार विभिन्न तरह की शेर, हाथी, फव्वारों के साथ फोटो भी खिंचवा रहे ...