रांची, सितम्बर 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 5 से 22 सितंबर तक आयोजित सरस आजीविका मेले में झारखंड की ग्रामीण महिलाओं ने अपनी उद्यमशीलता और पारंपरिक कला से एक विशिष्ट पहचान बनाई। पलाश और आदिवा ब्रांड के सात स्टॉलों के माध्यम से इन महिलाओं ने Rs.25 लाख से अधिक का कारोबार किया। झारखंड के व्यंजनों का स्वाद भी काफी सराहा गया, जिसके लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ट्वीट कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की और झारखंड के हस्तनिर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक व्यंजनों ने जीता दिल सरस मेले में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों ने विशेष पहचान बनाई। सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार किए ...