प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ी पहल करते हुए सरस्वती हाईटेक सिटी में एलेनबेरी इंडस्ट्रियल गैसेज लिमिटेड को 200 करोड़ रुपये की लागत से गैस उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए चार एकड़ जमीन आवंटित की गई है। इस परियोजना में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन, लिक्विड ऑक्सीजन और लिक्विड नाइट्रोजन का उत्पादन किया जाएगा। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि कंपनी को सरस्वती हाईटेक सिटी क्षेत्र में भूमि आवंटित कर दी गई है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना के चालू होने पर लगभग 150 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से भी बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा। बताया गया कि इस प्लांट से तैयार होने वाली लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन अस्पतालों और स्वास्थ्य सं...