लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड के तत्वावधान में सरस्वती संस्कार केंद्र फत्तेपुर सैधरी में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। अध्यक्षता गुंजन गुप्ता ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में हीरा सिंह ने कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण के संबंध में उद्बोधन दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति में परिवार को शक्ति का केंद्र बताया और पर्यावरण संरक्षण को जीवन शैली से जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्तव्य प्रस्तुति करते हुए मंदाकिनी ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर विचार रखे। इस दौरान संध्या गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, रेखा वर्मा, फुल बिरंजी को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...