बोकारो, नवम्बर 19 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी में मंगलवार को सप्तशक्ति संगम(मातृशक्ति सम्मान व संगम समारोह) का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रणविजय महिला स्मारक कॉलेज की निदेशक डॉ परिंदा सिंह,सीनीडीह की आचार्य प्रियंका बागची,बाघमारा की आचार्य अनीता कुमारी साल ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया। परिंदा सिंह ने कहा मातृ संगठन के 100 वर्ष पूर्ण हुए हैं, इसमें समाज में परिवर्तन का कार्य अपने परिवार से शुरू करना है और इसकी इकाई मां है। प्रियंका बागची ने कहा कुटुम्ब मजबूत होगा तो हमारा समाज मजबूत होगा और समाज मजबूत होगा तो हमारा राष्ट्र मजबूत बनेगा, इस कुटुंब की जड़े माताएं होती हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण,भारतीय संस्कृति द्वारा जन्मदिन मनाना और मातृशक्ति जैसे विषयों को प्रमुखता से बताया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.