घाटशिला, फरवरी 20 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर हल्दीपोखर के प्रांगण मे पूर्व विधायक मेनका सरदार की अध्यक्षता में सप्त शक्ति संगम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक माताओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने अंदर विद्यमान सात शक्ति जैसी कृति, वाक, श्री, मेधा ,स्मृति और क्षमा को जागृत कर परिवार, समाज और राष्ट्र को विकसित और सम्मृद्ध आवश्यकता है। विशिष्ट वक्ता शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा की आचार्या रिंकी सिंह जी कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण विषप पर माताओं के साथ विस्तृत रूप से चर्चा वार्ता की। शिशु विद्या मंदिर रसुनचोपा के आचार्या बैजयंती धीर ने नारी सशक्तीकरण पर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी। सशक्त महिला के रुप मे मिनु देवी एवं सुजाता सीट तथा संयुक्त परिवार मे रहन...