चक्रधरपुर, फरवरी 1 -- पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संत शिरोमणि रविदास की मनाई गई जयंती चक्रधरपुर,संवाददाता। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम चक्रधरपुर में शनिवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम संत रविदास की तस्वीर और भारत माता पर शिक्षक जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभीक घटक, स्वस्तिक सोय एवं भारती कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। शिक्षक जयश्री दास ने कहा कि संत रविदास का मानना था कि भगवान पूजा-पाठ, जप-तप के माध्यम से नहीं मिलता। उसे पाने के लिए मानव से प्रेम करना होगा। वह कर्म को ही पूजा मानते थे। संत रविदास भारत के महान संतों में से एक हैं। सामाजिक व्यवस्था में ऊंच-नीच, विषमता को दूर करते हुए मानव मात्र को ही संत रविदास श्रेष्ठ मानते थे। जयश्री दास ने संत रविदास की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.