आदित्यपुर, मई 12 -- चांडिल।चांडिल के रुचाप स्थित नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार एवं उप प्राचार्य सुब्रतो चटर्जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया। उप प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी ने भगवान बुद्ध के सादगी और त्याग भरे जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक राजकुमार होते हुए भी भगवान बुद्ध सत्य और ज्ञान की खोज में घर छोड़कर सन्यास का जीवन अपनाया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को सत्य,अहिंसा, शांति और परस्पर प्रेम का दिव्य संदेश दिया। छात्रों ने भगवान बुद्ध के विचारों, अभिव्यक्ति तथा उनके जीवन के प्रेरक घटनाओं से सबंधित कविता पाठ एवं गीत प्रस्तुत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.