गुमला, फरवरी 6 -- गुमला संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यालय के सभा कक्ष में सामूहिक रूप से देखा गया। बड़े पर्दे पर लाइव प्रसारण के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरक संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।प्रधानमंत्री ने परीक्षा के तनाव को कम करने, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उनके संदेशों से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। कई विद्यार्थियों ने बताए गए सुझावों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।मौके पर स्थानीय प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी सहित सभी आचार्यगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.