जमशेदपुर, जनवरी 28 -- जमशेदपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में कक्षा दशम के भैया बहनों के दीक्षांत के कार्यक्रम का आयोजन कक्षा नवम के भैया बहनों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्षा कविता परमार, सचिव अरविंद कुमार सिंह , कोषाध्यक विमल कुमार यादव प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन कर किया। इस अवसर पर कक्षा दशम की बहन माही भारती, दृष्टि, प्रियंका तथा भैया निशांत और निखिल के द्वारा अपने विद्यालय में बिताए अच्छे बुरे पलों को सभी के साथ साझा किया तथा इस आयोजन के लिए नवम कक्षा के भैया बहनों का आभार जताया। वहीं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सह विद्यालय की अध्यक्षा कविता परमार ने बच्चों को आने वाले परीक्षा में कैसे अच्छे अंक प्राप्...