चक्रधरपुर, जनवरी 21 -- चक्रधरपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन में आगामी 26 जनवरी 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। आज छात्र छात्राओं के द्वारा परेड , और व्यायाम का अभ्यास किया गया वही कुछ छात्र छात्राओं कें द्वारा बैंड का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर आज शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा छात्र छात्राओं को अभ्यास कराया गया वहीं स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष के द्वारा आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...