पलामू, जनवरी 3 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। शहर के सतगांवा मोहल्ला स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को बाल मेला लगाया गया। मेला का शुभारंभ समाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। बच्चों की ओर से सजाए गए स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बाल मेला में विद्यालय के भैया-बहनों ने स्वयं से निर्मित एवं संचालित कई आकर्षक खाद्य स्टॉल सजाए थे। पानीपुरी, पापड़ी, झाल मुरी, मोमोज, रसगुल्ला, इडली, पेस्ट्री, सैंडविच, ब्रेड, आलू चॉप आदि का सभी ने आनंद लिया। बाल मेला में विद्यालय के सचिव प्रदीप मेहता, सह-सचिव राजेश दास, पूर्व प्रमुख अखिलेश मेहता, शिक्षक मृत्युंजय सिंह, समाजसेवी राजे...