रामगढ़, मार्च 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को मठाई खिलाकर और अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही लोगों से आपस में मिलजुल कर परंपरागत तरीके से होली मनाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर मोहन, विद्यालय समिति के सदस्य सोमर महली, सुधीर कुमार, भुवनेश्वर साहू ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक सहजानंद मिश्र, प्रदीप पाल, अरविंद मिश्र, रंधीर कुमार, रविंद्र सिंह, गोविंद प्रसाद, अमित उपाध्याय, वरुण पांडेय, दिनेश प्रसाद, मनीष कुमार, शंकर कुमार, अमित रंजन, सुरेश राणा, ललन प्रसाद, नूतन मिश्रा, कुसुम महली, डॉली कुमारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.