रामगढ़, जनवरी 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती में शनिवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जेएम कॉलेज की प्राचार्या शीला सिंह, रामगढ़ प्रखंड के बीईईओ सुलोचना सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर पतरातू थर्मल के आचार्या सुमन सिन्हा, राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर रामगढ़ की आचार्या पदमा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों और दो माताओं को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम में विद्यालय की शिक्षिका नूतन मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथियों ने मातृशक्ति की महिमा के बारे में बताया। अंत में शिक्षिका डोली कुमारी ने सप्तशक्ति संगम के प्रस्तावित संकल्प सबों को बोलकर दिलवाया। कार्यक्रम का संचालन कुसुम महली ने की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.