सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। बाबा लाल दास मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में शिशुओं ने अपने माता-पिता का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान बच्चों ने माता-पिता को तिलक लगाया, आरती उतारी और पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिलेश मित्तल, दिनेश अग्रवाल, रमेश जैन, आलोक मित्तल और योगेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। वंदना के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र सैनी, संदीप बजाज, दीपक, दीपा, रीना गगनेजा, निखिल और सचिन सहित अन्य लोगों ने मातृ-पितृ पूजन संपन्न कराया। शिशुओं ने अपने माता-पिता का विधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.