पीलीभीत, दिसम्बर 24 -- बीसलपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर में षष्ठ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी प्रस्तुत की। बीसलपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में सप्तशक्ति संगम में 215 महिलाओं की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता दीपशिखा मिश्रा ने कहा कि महिलाएं भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने एवं संयुक्त परिवार संचालन करने काम करें। उन्होने संस्कृति को अपनाने का सुझाव दिया। गणितज्ञ डा. श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष में आज कक्षा तृतीय से पंचम तक के छात्र छात्राओं ने गणित प्रदर्शनी लगाई। जिसमें 180 मॉडल प्रस्तुत किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.