अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर स्थानीय सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में 'विद्यारंभ संस्कार' समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पीले वस्त्रों और उल्लास के बीच विद्यालय का प्रांगण वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी शिक्षा यात्रा का औपचारिक आरंभ किया। प्रधानाचार्या सीमा सक्सेना ने आए हुए सभी आगंतुकों, शिक्षाविदों और अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल वैशाली ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया। समारोह में प्रधानाचार्या सीमा सक्सेना, रश्मि गुप्ता, ममता सक्सेना, कर्णिका शर्मा, दिव्या वार्ष्णेय, नीरू राजपूत, सारिका अग्रवाल, गीतू वार्ष्णेय, साक्षी वार्ष्णेय, राजवीर सिंह, रविन्द्र सिंह और श्रेयांस गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...