बोकारो, मई 28 -- बोकारो। सरस्वती विद्या मंदिर 3सी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं व 12वी के कुल 20 सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संकुल के संयोजक मारकंडे पांडे व विद्यालय की कोषाध्यक्ष स्वाति व प्राचार्य संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलन का कार्य संपन्न किया। कक्षा दशम में 91% अंक लाकर यतीश राज विद्यालय टॉपर रहे। जबकि मौसम रानी 89.4% लाकर द्वितीय टॉपर बनी,कौशल राज 89.2 प्रतिशत लाकर तृतीय टॉपर बने। प्राचार्य ने कहा आज वैसे प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मानित करने का अवसर है। जिन्होंने विद्यालय व अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। समारोह में विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य, शिक्षक और छात्र शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.