श्रीनगर, जुलाई 15 -- सरस्वती विद्या मंदिर उमावि श्रीनगर में हरेला सप्ताह के तहत 22जुलाई तक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान विद्यालय में वृक्षारोपण, भाषण, निबंध, चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। मंगलवार को विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता से हरेला सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में काव्या बडोनी प्रथम,आदित्य कुमार द्वितीय व शौर्य डोभाल और सौरव उनियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में शशांक पुरोहित प्रथम,करन नेगी द्वितीय और आयशा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र ने छात्र -छात्राओं को पर्यावरण सरंक्षण के बारे में जानकारी दी।मौके पर शिक्षक, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.