बोकारो, जनवरी 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को तुपकाडीह के पूर्णाडीह में स्थित मां सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यनरत 10 वीं के 44 विद्यार्थियों को एक सादे समारोह में विदाई दी गई। बतौर मुख्य अतिथि मुखिया शांति देवी ने सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई में ध्यान दें उच्च शिक्षा पाने के दरवाजे खुलने वाले हैं। अव्वल अंक से उतीर्ण होकर माता पिता , गुरु , गांव का नाम रौशन करें। स्कूल के निदेशक कामदेव महतो ने कहा नर्सरी से वर्ग दशम तक यहां पढ़ने के बाद प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाइए। मौके पर हेडमास्टर बीके सिंह , मनोज अग्रवाल , विजय कुमार समेत सभी शिक्षक शिक्षिकायें व अभिभावक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...