शामली, नवम्बर 15 -- शामली।शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पल्लवी ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज विकास की मुख्य धुरी है। मानव सम्पदा के संरक्षण और पोषण से जुड़ी गतिविधियों में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। कहा कि इन्हीं गुणों के आधार पर महिलाएं परिवार, समाज और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से राष्ट्र निर्माण का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वाति जैन ने कहा कि भारतीय परंपरा में स्त्री शक्ति को अनेक आयामों में देखा गया है। मातृशक्ति पोषण, संरक्षण, संस्कार, विद्या, सत्य, धर्म स्थापना, प्रक...