गढ़वा, फरवरी 9 -- भवनाथपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वरिष्ठ आचार्य बुका गांव निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा की 53 वर्षीया पत्नी मंजू देवी का रविवार की देर शाम दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आचार्य अशोक ने बताया कि रविवार को शाम में पत्नी खेत की ओर गई थी। वहां से घर लौटने के बाद अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उसके बाद बिना देर किए हमलोगों ने निजी वाहन से उपचार के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...