पीलीभीत, फरवरी 8 -- पूरनपुर, संवाददाता। बिना मान्यता चल रहा स्कूल शिकायत के बाद बंद करा दिया गया। इसके बावजूद हठधर्मिता के चलते स्कूल का संचालन किया जा रहा है। नोटिस भेजने के बाद बीईओ ने संचालक पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना लगाने की संस्तुति बीएसए से की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता स्कूल चलाने वाले संचालकों पर शिंकजा कसना शुरु कर दिया है। तहसील क्षेत्र के गांव जोगराजपुर में सरस्व ती विद्या निकेतन के नाम से अवैध स्कूल का संचालन किया जा रहा था। नीलेश भारती ने साक्ष्यों के साथ विभाग से इसकी शिकायत की। इस पर पांच फरवरी को खंड शिक्षाधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक स्कूल की मान्यता से संबधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। बीईओ ने स्कूल बंद करा दिया। उसके बाद भी स्कूल का संचालन किया गया।...